बच्चों को क्या मुस्कुराता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:04

कब मुस्कुराना शुरू करता है बच्चा? प्रोत्साहित करने के लिए ये टिप्स अपनाएं पैरेंट्स

पैरेंट्स को बच्चों की स्माइल पर भी ध्यान देना चाहिए.
When Do Babies Start Laughing: घर में बच्चा अपने जन्म के साथ ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आता है. उसे देखकर अपने आप चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है, लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि बच्चे नींद में भी मुस्‍कुराते हैं. क्या आप जानते है कि जब बच्चे सोते हुए मुस्कुराते हैं, उसे रिफ्लेक्स स्माइल कहते हैं. सही मायने में बच्चा 3 से 4 महीने का होने पर पहली बार मुस्कुराता है. पहली बार बच्चे के हंसने पर आप जरूर उसे ध्‍यान से देखेंगें, लेकिन इसके बाद वह जब भी हंसेगा, तब आपके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नज़र आएगी.

बच्चे को मुस्कुराने के लिए अपनाये ये तरीके
व्हाट टू एक्सपेक्ट के अनुसार बच्चे से बातचीत करना बहुत जरूरी होता है. यह बच्चे को सुनने और सीखने में बहुत मदद करता है कि उनके आस पास क्या चल रहा है और क्या अच्छा है या बुरा है. इसलिए हमेशा अपने बच्चे से बात करें और उसे अपने बिहेवियर से उन्हें परिचित कराएं. अगर आप बच्चे को देखकर मुस्कुरायेंगे तो वह भी आपको देख कर मुस्कुरायेगा. अपने बच्चे को खिलौनों और गेम्स के जरिये व्यस्त रखें क्योंकि इनके साथ खेलते समय वो ज्यादा मुस्कुराते हैं. पीकाबू जैसे खेल या गुदगुदी होने पर बच्चों को बहुत मजा आता है. इससे हुई एक्साइटमेंट की वजह से वो थक जाते है जो उन्हें जल्दी नींद लेने में भी मदद करता है.

पैरेंट्स इन टिप्स को अपनाएं
बच्चे को हंसते हुए देखने पर नरम आवाज में बात करें, आपकी बातों को सुनकर भी बच्‍चे के चेहरे पर हंसी आ जाती है. जब भी आप बच्चे को हंसाने की कोशिश कर रहे हों, उस समय इस बात का खास ध्‍यान रखें कि उसका का पेट भरा हुआ होना चाहिए और वो थका हुआ न हो. हर किसी बच्‍चे को कोई नई चीज सीखने या करने में अलग-अलग समय लगता है. ऐसे में अगर आपका बच्चा देर से हंसना शुरू करता है तो ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपने बच्‍चे के साथ खूब खेलें और उसे खुश एवं स्‍वस्‍थ रखें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info